Ads Area

एसपी के निर्देश पर पूर्णिया में ज्वेलरी दुकानों का पुलिस ने किया निरीक्षण

 

पूर्णिया: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंगलवार को पूर्णिया जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित ज्वेलरी दुकानों का पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया। यह कार्रवाई सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से की गई।

निरीक्षण के दौरान दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा अलार्म, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई। साथ ही दुकानदारों को सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय थाना को देने के निर्देश दिए गए।



पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए इस प्रकार के औचक निरीक्षण आगे भी जारी रहेंगे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

⚠️ संपादकीय टिप्पणी: यह रिपोर्ट हमारे स्थानीय संवाददाता द्वारा तैयार की गई है। पैग़ाम वाला की संपादकीय टीम ने इसे बिना किसी संपादन या संशोधन के प्रकाशित किया है ताकि मूल सूचना की प्रामाणिकता बनी रहे।
💝 हमें सपोर्ट करें UPI QR Code
'पैग़ाम वाला' जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।

Ads Area