Ads Area

पूर्णिया में टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य की समीक्षा, आपसी समन्वय पर जोर

पूर्णिया: समाहरणालय के जिला जनसंपर्क कार्यालय के तत्वावधान में मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार कनौजिया की अध्यक्षता में टीकाकरण एवं मातृ-शिशु स्वास्थ्य (एमसीएच) से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई।



बैठक में नियमित टीकाकरण व्यवस्था को सुदृढ़ करने, सर्वे एवं ड्यू-लिस्ट को अद्यतन रखने, उच्च जोखिम वाली गर्भावस्थाओं की निगरानी तथा मातृ-शिशु पोषण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

टीकाकरण एवं एमसीएच कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न डेवलपमेंट पार्टनर्स के कार्यों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर WHO, UNICEF, UNDP, Wadhwani, Piramal Swasthya तथा JSI के प्रतिनिधियों से बेहतर तालमेल स्थापित कर कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला स्तरीय पदाधिकारी, संबंधित चिकित्सा अधिकारी एवं विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

⚠️ संपादकीय टिप्पणी: यह रिपोर्ट हमारे स्थानीय संवाददाता द्वारा तैयार की गई है। पैग़ाम वाला की संपादकीय टीम ने इसे बिना किसी संपादन या संशोधन के प्रकाशित किया है ताकि मूल सूचना की प्रामाणिकता बनी रहे।
💝 हमें सपोर्ट करें UPI QR Code
'पैग़ाम वाला' जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।

Ads Area