Ads Area

डगरूआ घटना पर जदयू नेता मो आजम रब्बानी अंसारी का आक्रोश, दोषियों को कड़ी सजा की मांग

पूर्णिया: जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ कार्यकर्ता मो. आजम रब्बानी अंसारी ने 10 जनवरी की रात पूर्णिया जिले के डगरूआ प्रखंड में 24 वर्षीय युवती के साथ हुई जघन्य घटना की कड़ी निंदा की है। उन्होंने इस मामले में दोषियों को अविलंब गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।



मो. अंसारी ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज को झकझोर देने वाली हैं और ऐसे अपराधियों के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति ऐसी घिनौनी हरकत करने से पहले सौ बार सोचे। उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे अपराधियों को कानून के तहत ऐसी सजा मिलनी चाहिए, जो समाज के लिए एक सशक्त उदाहरण बने।

उन्होंने बिहार सरकार और राज्य की कानून-व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। त्वरित कार्रवाई और न्याय सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है, क्योंकि आए दिन बेटियों के साथ हो रही घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

मो. आजम रब्बानी अंसारी ने प्रशासन से पीड़िता को न्याय दिलाने और समाज में सुरक्षा का भरोसा कायम करने की अपील की।

Tags

Top Post Ad

Below Post Ad

⚠️ संपादकीय टिप्पणी: यह रिपोर्ट हमारे स्थानीय संवाददाता द्वारा तैयार की गई है। पैग़ाम वाला की संपादकीय टीम ने इसे बिना किसी संपादन या संशोधन के प्रकाशित किया है ताकि मूल सूचना की प्रामाणिकता बनी रहे।
💝 हमें सपोर्ट करें UPI QR Code
'पैग़ाम वाला' जैसी स्वतंत्र पत्रकारिता को आपके समर्थन की ज़रूरत है। हम किसी भी कॉर्पोरेट या राजनीतिक दबाव से मुक्त होकर काम करते हैं, और हमारी रिपोर्टिंग पूरी तरह से हमारे पाठकों के सहयोग पर निर्भर है। आपका छोटा सा योगदान भी हमें सच आप तक पहुँचाने में मदद करेगा।

Ads Area